Jammu-Srinagar नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, बीच रास्ते फंसे सैंकड़ों वाहन... लगी लंबी कतारें

Edited By Kamini, Updated: 06 Apr, 2026 12:52 PM

jammu srinagar national highway landslide

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

 जम्मू (बिलाल बानी): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। यह घटना रामबन के करोल क्षेत्र में हुई, जिसके चलते सैकड़ों यात्री और मालवाहक वाहन हाईवे पर फंस गए।

PunjabKesari

एसएसपी ट्रैफिक पुलिस एनएचडब्ल्यू, राजा आदिल हमीद के अनुसार, भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस और सड़क साफ करने वाली एजेंसियां मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पूरी तरह साफ होने के बाद ही फंसे हुए वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!