जम्मू-कश्मीर में PM Modi की महा रैली, कहा- यहां के लोग आतंकवाद मुक्त सरकार की उम्मीद में

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Sep, 2024 03:20 PM

pm modi s mega rally in jammu and kashmir

उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और बीजेपी को वोट देना चाहिए।

जम्मू: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के चुनावी अभियान के लिए अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू पहुंचे हैं, जहां मौलाना आजाद मेमोरियल स्टेडियम जम्मू में एक विशाल जनसमूह को उन्होंने करीब 35 मिनट का संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव ने जम्मू के लोगों को अगली सरकार तय करने का ऐतिहासिक मौका दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और बीजेपी को वोट देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के अंश इस प्रकार हैं:

अपनी रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए पी एम मोदी ने कहा कि इस धरती ने देश के लिए समर्पित होने वाले महान लोग दिए, इस धरती को मेरा सलाम है। यह विधानसभा क्षेत्र की मेरी आखिरी जनसभा है। जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वह जहां भी गए, वहां भाजपा के लिए जबरदस्त समर्थन दिख रहा है। जम्मू और कश्मीर के लोग कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन परिवारों से तंग आ चुके हैं। लोग अब वह तंत्र नहीं चाहते जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू और कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा अब नहीं चाहते। यहां के लोग शांति चाहते हैं, अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं। और इसलिए जम्मू और कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।

ये भी पढे़ंः  जम्मू-कश्मीर में जैश के 6 साथियों का भंडाफोड़, IED, हथियार व गोला-बारूद बरामद

उन्होंने कहा कि पिछले दो चरणों में भारी मतदान ने जम्मू और कश्मीर के लोगों का मूड साफ कर दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनेगी। पूर्ण बहुमत की भाजपा की पहली सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि 
मैं खासकर जम्मू क्षेत्र के लोगों से आज कहना चाहता हूँ कि जम्मू क्षेत्र के लोगों के पास इतिहास में ऐसा मौका कभी नहीं आया, जैसा इस चुनाव में आया है।
आज पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की मनचाही सरकार बनने जा रही है। और यह तो मंदिरों की नगरी है। इस मौके को खोना नहीं है, चूकना नहीं है।
भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वह आपकी हर तकलीफ को दूर करेगी। जम्मू के साथ दशकों से जो भी भेदभाव हुआ है, उसे भाजपा सरकार ही दूर करेगी।
उन्होंने कहा कि  8 अक्टूबर को मां के नवरात्रों के दिन परिणाम आएंगे और हम सब माता वैष्णो देवी के साय में पले-बढ़े हैं और 12 अक्टूबर को विजयादशमी है। इस बार की विजयादशमी हम सबके लिए शुभ शुरुआत वाली होगी। जम्मू हो, सांबा हो, कठुआ हो, चारों तरफ एक ही नारा गूंज रहा है। जम्मू की यही पुकार आ रही है, भाजपा सरकार! जम्मू की यही पुकार आ रही है, भाजपा सरकार!

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जम्मू और कश्मीर एक नई इतिहास रचने जा रहा है। पिछले दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के नेता और उनके परिवार ही पनपे, आपकी हिस्से में सिर्फ तबाही आई। जो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं, उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है।
आज का दिन 28 सितंबर है। साल 2016 में आज की रात 28 सितंबर की रात, सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था, यह नया भारत है, यह घर में घुसकर मारता है।

उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के रवैये को कभी भी नहीं भूल सकते। कांग्रेस वही पार्टी है जिसने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। कांग्रेस वही पार्टी है जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप कभी ऐसी कांग्रेस को माफ कर सकते हैं?

ये भी पढे़ंः  कुलगाम मुठभेड़ UPdate: एक घर में छिप पर गोलीबारी कर रहे आतंकवादी, ऑपरेशन जारी

उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती। यही कांग्रेस है जिसने चार दशकों तक हमारी फौजी परिवारों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया, लेकिन मोदी ने सैनिक परिवारों के हित में कभी भी खजाने की परवाह नहीं की। इसलिए 2014 में सरकार बनते ही हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया।

उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस पूरी तरह शहरी नक्सलियों के कब्जे में है। कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की आत्मा का गला घोंटा। अब भाजपा सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान करते हुए उन अधिकारों को अपने भाई-बहनों को दिया है।

भाजपा ने कश्मीरी पंडितों की पुनर्वास के लिए 'टेका लाल टपलू योजना' का ऐलान किया है। आज जम्मू और कश्मीर में आ रहे बदलाव से कांग्रेस, एनसी और पीडीपी वाले बौखलाए हुए हैं। ये लोग कह रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो वह फिर पुराना सिस्टम लाएंगे। ये फिर वही भेदभाव वाला तंत्र लाएंगे और जिसका सबसे बड़ा शिकार यह जम्मू क्षेत्र रहा है।

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी ने जम्मू के साथ हमेशा अन्याय किया।लेकिन भाजपा जम्मू के साथ हुए ऐतिहासिक भेदभाव को दूर करने का वादा करती है।
भाजपा की कोशिश है कि माताओं, बहनों की उन्नति हो। इसलिए हम बहनों के सेल्फ-हेल्प ग्रुप को मदद दे रहे हैं। हम जम्मू और कश्मीर की बेटियों को लाखपति दीदी बना रहे हैं। आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा पायेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!