पाकिस्तान ने LoC पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, धमाकों से गूंजा इलाका

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 May, 2025 10:45 AM

pakistan fired bullets on loc area reverberated with explosions

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर विभिन्न सैक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की गई।

जम्मू  : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर विभिन्न सैक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में केंद्र शासित प्रदेश के 5 जिलों के 8 स्थानों से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच यह लगातार 11वीं रात थी जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई।

ये भी पढ़ेंः  J&K में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, विस्फोटक का जखीरा बरामद

पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकतर पर्यटक थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘3 और 4 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना की चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशहरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने स्थित एल.ओ.सी. पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया।'

भारत और पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते को 25 फरवरी 2021 को नवीनीकृत किए जाने के बाद से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बहुत कम देखी गई थीं।

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एल.ओ.सी. पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में एल.ओ.सी. के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सैक्टर और फिर जम्मू क्षेत्र के अखनूर सैक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशहरा सैक्टर में एल.ओ.सी. के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। पुंछ जिले के मेंढर और जम्मू जिले के परगवाल सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी की गई। भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डी.जी.एम.ओ.) के बीच हाल ही में ‘हॉटलाइन' पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!