J&K: गरज के साथ होगी भारी बारिश.... Jammu में भी Orange Alert जारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jun, 2025 02:13 PM

j k there will be heavy rain with thunder

इस अवधि के दौरान लोगों को नदियों, नालों, खड्डों आदि से दूर रहने की सलाह दी है।

जम्मू : बीते दिनों हुई जम्मू-कश्मीर में बारिशों के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ौतरी होने लगी है। इसके साथ ही तेज धूप और हीट वेव के कारण लोगों को फिर गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से पूरे 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह गुलमर्ग का तापमान भी सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं जम्मू का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जिसमें-0.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई लेकिन तेज धूप और हीट वेव के कारण जम्मूवासियों को गर्मी का अधिक एहसास हुआ। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा।

21 और 22 जून को दस्तक देगा प्री-मानसून

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर संभाग में 21 से 24 जून को बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं जम्मू में भी 21 जून को बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा में चलने की संभावना जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए 22 जून को विभाग द्वारा जम्मू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जम्मू में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 21 से 22 जून को जम्मू कश्मीर में प्री मानसून दस्तक देगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

20 जून तक कृषि संबंधित गतिविधियां जारी रखें किसान

मौसम विभाग ने किसानों को 20 जून तक कृषि संबंधित गतिविधियों को जारी रखने की सलाह दी है। जम्मू संभाग में 21 से 22 जून के दौरान कुछ इलाकों में माध्यम से भारी बारिश हो सकती है जिसके चलते कुछ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने, पत्थर गिरने और अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इस अवधि के दौरान लोगों को नदियों, नालों, खड्डों आदि से दूर रहने की सलाह दी है। पर्यटकों, यात्रियों व अन्य लोगों को संवेदनशील इलाकों न जाने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!