Jammu के मशहूर अस्पताल की OPD पर लगा ताला, मरीज परेशान, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Aug, 2024 01:47 PM

opd of jammu s famous hospital locked patients troubled read full news

जम्मू मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर भी हड़ताल पर चल रहे हैं, जिस कारण सभी ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

जम्मू ( रविंदर ) : पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में जम्मू मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर भी हड़ताल पर चल रहे हैं, जिस कारण सभी ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढे़ं ः Transfer: चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल,  IPS सहित कई अधिकारियों के हुए तबादले

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ की गई दरिंदगी और उसकी हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूरे देश व जम्मू कश्मीर में डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट डॉक्टर के साथ-साथ बाकी के डॉक्टर भी लगातार इंसाफ की मांग को लेकर रैली और प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टर की हड़ताल पर जाने से ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं क्योंकि ओपीडी सेवाएं बंद होने से बीमार हो रहे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है

ये भी पढ़ेंः खास खबर: J&K में विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, इस दिन होगा तारीखों का ऐलान

इलाज करवाने आए मरीजों ने बताया कि वे लोग जम्मू मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां के डॉक्टर कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में हड़ताल पर हैं। मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः  J&K Weather Alert: इन दिनों भारी बारिश के आसार, आ सकती है बाढ़ और फट सकते हैं बादल

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!