Jammu Police को मिली सफलता, Kidnap हुई लड़की को परिवार से मिलाया

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Nov, 2024 01:06 PM

jammu police found kidnapped girl

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी की मदद से विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे।

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी में एक अपहृत लड़की को उसके परिवार से मिलवाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से न केवल लड़की को सुरक्षित घर लाया गया, बल्कि मामले से जुड़े कई पहलुओं का खुलासा भी हुआ है। पुलिस की इस तत्परता और प्रयास से इलाके में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है, और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें :  Jammu में बढ़ रहा जंगली जानवरों का आतंक, अब तक इतने लोगों को बनाया शिकार

बुद्धकन्नारी गांव की एक महिला जिसका नाम गुप्त रखा गया, उसने 6 नवंबर को पुलिस स्टेशन दरहाल में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है, का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें :  Article 370 की बहाली को लेकर बोले PM Modi, दिया बड़ा बयान

इसके तुरंत बाद एस.डी.पी.ओ. थानामंडी ने अपहृत लड़की का पता लगाने के लिए थानेदार पुलिस स्टेशन दरहाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी की मदद से विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे। रेड दौरान आखिरकार तकनीकी विश्लेषण के साथ कड़ी मेहनत के बाद अपहृत लड़की को राजौरी के कोटरंका तहसील के घुरा संकरी गांव से बरामद किया। लड़की को अब उसके परिवार के पास वापस भेज दिया गया है, जबकि आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

82/0

8.0

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Rajasthan Royals need 99 runs to win from 12.0 overs

RR 10.25
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!