Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 May, 2026 12:42 PM

कटड़ा के साथ लगते गांव चम्बा में नई सड़क बनाई गई है।
कटड़ा(अमित शर्मा): कटड़ा के साथ लगते गांव चम्बा में नई सड़क बनाई गई है। इस सड़क के बनने से लोगों को हो रही मुश्किलें खत्म हो गई हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने चम्बा से श्मशानघाट तक रोड का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इस रोड को बनाने की लागत करीब 2 करोड़ 37 लाख है। वहीं सड़क के उद्घाटन के इस मौके पर विधायक बलदेव राज शर्मा के अलावा सिटी प्रधान कृष्ण मालाबार, शाम सिंह, मनोज सदोत्रा सहित पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अधिकारी ब चम्बा गांव के लोग उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here