R.S. Pura की बदहाल सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 May, 2026 05:40 PM

navigating the dilapidated roads of r s pura has become a struggle

सड़क पर फैली मिट्टी और कंकड़ों के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मीरा साहिब (तनवीर सिंह) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील आर.एस. पुरा के मीरां साहिब क्षेत्र में मरालिया से जीवन नगर सतवारी की ओर जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। सड़क पर फैली मिट्टी और कंकड़ों के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क पर कंकड़ और मिट्टी बिछाई गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई। सड़क पर उड़ रही धूल के कारण आसपास के दुकानदारों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

दुकानदारों का कहना है कि लगातार उड़ रही धूल से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा बन गया है। कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए तथा सड़क पर तारकोल डालकर इसे सुचारु बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!