पिता ने बेटी के रिश्ते से किया इंकार ... कुछ दिन बाद हुआ खौफनाक Murder, घर में छाया मातम

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Oct, 2025 01:47 PM

mourning prevails in the house

पुलिस ने समय रहते ही मामले को सुलझा कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।

जम्मू (निश्चय) : पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता देने से इंकार किया तो एक सिरफिरे लड़के ने लड़की के छोटे भाई की कथित तौर पर फंदा लगाकर हत्या कर दी। मामला भठिंडी क्षेत्र का है, जहां से लापता 13 वर्षीय एक बच्चे का शव मुमीनाबाद में झाड़ियों से बरामद हुआ। बच्चे के गले पर फंदे के निशान पाए गए। मृतक की पहचान मोहम्मद जुबेर (13) पुत्र अब्दुल गफूर निवासी बर्मा, म्यामांर मौजूदा समय रहमाबाद, भठिंडी के रूप में की गई है। पुलिस ने समय रहते ही मामले को सुलझा कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार रहमाबाद, भठिंडी से लापता 13 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार देर शाम को मुमीनाबाद में झाड़ियों से बरामद हुआ। मृतक के गले में बैल्ट से फंदा लगाकर उसकी जान ली गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में शिफ्ट कर जांच शुरू की। जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने स्थानीय एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मंसूर आलम (21) निवासी म्यांमार के रूप में की गई है।

मृतक के पिता अब्दुल्ल गफूर का आरोप था कि मंसूर आलम 2 माह पहले उनकी नाबालिग लड़की के लिए अपना रिश्ता लेकर आया था। उसके खराब चरित्र की वजह से उन्होंने उसे इंकार कर दिया। जिसके बाद मंसूर ने कई बार लड़की के पिता अब्दुल्ल गफूर को जान से मारने की धमकी दी। उनके अनुसार मंसूर (आरोपी) कबाड़ का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह उनके बेटे मोहम्मद जुबेर (मृतक) को अपने साथ ले गया था। देर शाम तक जब उनका बेटा वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस पोस्ट में शिकायत दर्ज करवाई गई। मृतक के पिता के अनुसार देर शाम को पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया। आरोप है कि हत्यारे मंसूर ने मोहम्मद जुबेर की ही बैल्ट उसके गले में डाल कर उसे फंदा लगा दिया। इसके बाद उसका शव झाड़ियों में फैंक खुद फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!