महबूबा मुफ्ती ने PDP की मजबूती के लिए उठाया अहम कदम

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Nov, 2024 05:32 PM

mehbooba mufti took an important step to strengthen pdp

जम्मू संभाग से वीरेंद्र सिंह सोनू को फिर से जम्मू संभाग में पार्टी का प्रवक्ता नामित किया गया है। वीरेंद्र सिंह सोनू ने आल ही में विधान सभा बाहू हलके से चुनाव लड़ा था।

जम्मू : पीपुल्स डैमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से विधानसभा चुनावों के बाद बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। जम्मू संभाग से वीरेंद्र सिंह सोनू को फिर से जम्मू संभाग में पार्टी का प्रवक्ता नामित किया गया है। वीरेंद्र सिंह सोनू ने आल ही में विधान सभा बाहू हलके से चुनाव लड़ा था। 

ये भी पढे़ंः  J&K में बंद हुआ मुख्य मार्ग, तो वहीं इस इलाके में दिखे संदिग्ध, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

सोनू ने जम्मू में लोगों के मुद्दों का उजागर करने और उनके सामधान को लेकर काफी प्रदर्शन किए और पार्टी की गतिविधियों को पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आगे जन-जन तक लेकर गए। उन्होंने कहा कि पी.डी.पी. लोगों के हित खास तौर पर पढ़े-लिखे बेरोतगार युवाओं को पेश आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पी.डी.पी. पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मो. सईद द्वारा जम्मू कश्मीर में अमन, शांति और खुशहाली के बताए मार्ग पर चलते हुए काम करेगी। जिससे लोगों की समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!