श्रीनगर-जम्मू National Highway की तरफ जाने वाले दें ध्यान... SSP ने जारी किया ताजा Update

Edited By Kamini, Updated: 31 Mar, 2026 04:24 PM

latest on the srinagar jammu national highway

खराब मौसम और भूस्खलन के चलते श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है।

जम्मू (बिलाल बानी): खराब मौसम और भूस्खलन के चलते श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर खराब मौसम, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण ट्रैफिक की आवाजाही में रुकावट आई है। अधिकारियों के अनुसार, नाशरी से बनिहाल सेक्टर के बीच कई स्थानों पर लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिसके चलते एहतियात के तौर पर ट्रैफिक मूवमेंट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

PunjabKesari

एसएसपी ट्रैफिक NHW राजा आदिल हमीद ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पर 4 प्रमुख स्थानों-करोल, मेहर, रामसू और शेरबीबी में मलबा हटाने का काम जारी रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ घंटों तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि अब सड़क से मलबा हटाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और फंसे हुए वाहनों को धीरे-धीरे उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर लें और मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!