Katra: डम्मी ब्रिज के पास सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Aug, 2026 01:14 PM

katra passenger filled bus meets with accident near dummy bridge

जम्मू-कटरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह झज्जर कोटली के डम्मी ब्रिज के पास तब अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई।

जम्मू ( दिनेश ठाकुर ) :   जम्मू-कटरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह झज्जर कोटली के डम्मी ब्रिज के पास तब अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, SMVDU की बस (JK02DH-7979) जम्मू से कटरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान डम्मी ब्रिज के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बस को राज कुमार, निवासी मुरी, कटरा, चला रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को NH एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए नारायण अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!