Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Mar, 2025 04:08 PM

पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। अंततः लगातार प्रयासों के बाद किशोरों को सुरक्षित बरामद किया गया।
कठुआ ( लोकेश वर्मा ) : राजबाग में लापता हुए दोनों किशोरों को 15 दिनों बाद पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिवार वालों ने उनकी खोजबीन के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। अंततः लगातार प्रयासों के बाद किशोरों को सुरक्षित बरामद किया गया।
ये भी पढ़ेंः Radha Soami Dera Beas: संगत के लिए जरूरी खबर... बाबा जी के सत्संगों का Schedule जारी
पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि किशोर किस कारण से लापता हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने बताया कि जब ये दोनों बच्चे मिले तब वे बेसुध हालत में थे। पूछताछ में भी ये दोनों कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं कि इन्हें कौन कहां ले गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here