J&K: राजौरी में ट्रेनिंग के दौरान लापता सैनिक का एक दिन बाद मिला श/व

Edited By Kamini, Updated: 10 Mar, 2026 03:26 PM

body of missing soldier found

राजौरी में लापता हुए सैनिक का शव एक दिन बाद बरामद कर लिया गया है।

जम्मू (शिवम) : राजौरी में लापता हुए सैनिक का शव एक दिन बाद बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक दिन पहले नदी पार करने की ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान लापता हुए एक सैनिक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने आगे बताया कि सैनिक अक्षित शर्मा का शव आज सुबह आर्मी, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और लोकल बचाव दल की जॉइंट सर्च पार्टी ने खौर इलाके में मनावर नदी से बरामद किया। 

आपको बता दें कि, सैनिक शर्मा सोमवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में आर्मी द्वारा की गई नदी पार करने की एक्सरसाइज के दौरान लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद, आर्मी ने NDRF और लोकल बचाव दल की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!