Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Mar, 2026 11:02 AM

जम्मू में रविवार को मौसम सामान्य बना रहा। लोगों को सुबह जल्द सूर्य देव के दर्शन हुए।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू में रविवार को मौसम सामान्य बना रहा। लोगों को सुबह जल्द सूर्य देव के दर्शन हुए। सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जम्मू का मौसम शुष्क और साफ रहा, जबकि कश्मीर के कुछ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज जम्मू का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्टेशनों पर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां कश्मीर में अधिकतम तापमान 6-7 डिग्री और न्यूनतम 7-8 डिग्री तक ऊपर रहा है। जम्मू में भी अधिकतम तापमान 4-5 डिग्री और न्यूनतम 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे लेकर दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में विभिन्न स्टेशनों पर तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here