Jammu में दो दिन लगेगा लंबा Powercut! इन इलाकों की बिजली रहेगी गुल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Sep, 2025 11:13 PM

jammu will experience a two day power cut

जम्मू डिवीजन के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने बताया है कि 28 और 29 सितंबर को जम्मू डिवीजन के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।

कठुआ सर्कल

सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (डिस्ट्रिब्यूशन), ओएंडएम सर्कल कठुआ के अनुसार, 28 और 29 सितंबर को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान चंगरां, चैक देसा सिंह, मनके तालाब, शिवा नगर, दुर्गा नगर, गवर्नमेंट वीमेन डिग्री कॉलेज, वार्ड नंबर-2, जिला जेल, सुपरमार्केट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

बटोट सर्कल

वहीं, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (डिस्ट्रिब्यूशन), ओएंडएम सर्कल-III बटोटे ने जानकारी दी कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान रिट्टी, कारोवा और जगनू क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

JPDCL ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए ज़रूरी इंतज़ाम पहले से कर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!