Jammu Kashmir Weather Update : जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Mar, 2024 10:02 AM

jammu kashmir weather update

इस बीच, कश्मीर के सभी मौसम केंद्रों में रात का तापमान जमाव बिंदु से ज्यादा दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के मौसम को लेकर ताजा जानकारी हासिल हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान हल्के बादल छाएंगे और बारिश या हिमपात हो सकता है। 

यह भी पढ़ें :  बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में सुधार हो सकता है। वहीं 23 से 26 मार्च के बीच हल्के बादल छाए रहने और आम तौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 27 मार्च से अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और हिमपात होने का अनुमान है। 

इस बीच, कश्मीर के सभी मौसम केंद्रों में रात का तापमान जमाव बिंदु से ज्यादा दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का तापमान इससे पिछली रात के 4.2 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 9.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 0.8 डिग्री नीचे था। इसी तरह, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री नीचे के मुकाबले 3.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!