Jammu Kashmir : National Highway-44 को लेकर अपडेट, लोगों से की जा रही अपील

Edited By Urmila, Updated: 05 Sep, 2025 11:29 AM

jammu kashmir national highway 44 update

जानकारी के अनुसार मुगल रोड और एस.एस.जी. रोड पर यातायात जारी है। हालांकि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।

जम्मू कश्मीर (तनवीर) : जानकारी के अनुसार मुगल रोड और एस.एस.जी. रोड पर यातायात जारी है। हालांकि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। मरम्मत कार्य जारी है। लोगों को सलाह दी जाती है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यात्रा न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया ट्रैफ़िक पुलिस के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और यातायात पुलिस मुख्यालयों पर सड़कों की स्थिति देखें।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राजमार्ग के कई हिस्सों पर मलबा व पत्थर गिर जाने से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। रामबन जिला प्रशासन और एन.एच.ए.आई .की टीमें युद्धस्तर पर निकासी व मरम्मत का कार्य कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार काम जारी है ताकि राजमार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि यात्रा शुरू न करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!