Jammu: अपर रागोरा में पहुंची JDA की टीम, लोगों ने किया जमकर हंगामा

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Aug, 2026 03:41 PM

jammu jda team reaches upper ragora

अधिकारियों के अनुसार, मौके पर किसी भी घर या अन्य ढांचे को नहीं गिराया गया और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। स्थिति को देखते हुए JDA टीम और पुलिसकर्मी JCP वाहन के साथ बिना किसी तोड़-फोड़ के मौके से वापस लौट गए।

जम्मू ( दिनेश ठाकुर ) :  जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) की टीम ने शनिवार को बाग बहू थाना पुलिस के साथ अपर रागोरा इलाके में कथित अवैध एवं अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई के लिए पहुंची, जिसके बाद मौके पर ही हड़कंप मच गया और लोगों ने अधिकारियों का विरोध करना शुरू कर दिया। इससे पहले कि अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची टीम कार्रवाई शुरू करती, इससे पहले ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। भीड़ के जमा होने के कारण JDA की टीम को प्रस्तावित तोड़-फोड़ की कार्रवाई रोकनी पड़ी।

अधिकारियों के अनुसार, मौके पर किसी भी घर या अन्य ढांचे को नहीं गिराया गया और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। स्थिति को देखते हुए JDA टीम और पुलिसकर्मी JCP वाहन के साथ बिना किसी तोड़-फोड़ के मौके से वापस लौट गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!