J&K: सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, AK-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Feb, 2026 07:26 PM

j k terrorist infiltration foiled along the border

ऑपरेशन के दौरान जवानों ने इलाके की पूरी जांच की और संदिग्ध गतिविधि के बाद तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क (शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के नौथुआ टीब्बा, सुंदरबनी के पास भारत-पाक सीमा के एलओसी पर भारतीय सेना ने कल आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने इलाके की पूरी जांच की और संदिग्ध गतिविधि के बाद तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया।

सैनिकों को तलाशी के दौरान कई जगह खून के धब्बे मिले, जिससे स्पष्ट है कि आतंकियों को मुठभेड़ में गंभीर चोटें आई हैं। जवानों ने मौके से कई युद्ध जैसी सामग्री बरामद की है। इसमें एक AK‑47 राइफल, दो मैगज़ीन और पर्याप्त गोला‑बारूद शामिल हैं। इसके अलावा तीन रकसैक, कंबल, राशन और कपड़े भी जब्त किए गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बरामद हथियार और सामान आतंकियों की घुसपैठ की साजिश का हिस्सा था। सेना ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सीमा सुरक्षा में भारत की मजबूती और आतंकवाद के खिलाफ सतर्कता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सेना हमेशा पूरी तरह तैयार और सचेत रहती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!