'पहलगाम अटैक' की बरसी पर J&K में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, छावनी में तबदील हुआ कश्मीर

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Apr, 2026 02:06 PM

tight security arrangements in j k on april 22nd anniversary kashmir transforme

अधिकारियों के अनुसार 22 अप्रैल को होने वाली बरसी के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजैंसियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर ( बिलाल बानी ) :  आज 22 अप्रेल को पहलगाम हमले की पहली बरसी है जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में एहतियात के तौर पर पहले से ही सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है और जगह-जगह पर नाके लगाकर हर आने व जाने वाली की चैकिंग की जा रही है। इस के साथ ही CRPF की 84वीं बटालियन ने संभावित खतरों से निपटने की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने के लिए पीराह में एक मॉक ड्रिल की है।

वहीं आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीयों की याद में Jammu में हवन यज्ञ रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। स्थानीय लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की कि जब तक 65 और 71 की तरह जंग नहीं होगी उन पुण्य आत्माओं शांति नहीं मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि जिस प्रकार से पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है उसका सिर्फ एक ही हल युद्ध है।  

 अधिकारियों के अनुसार 22 अप्रैल को होने वाली बरसी के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजैंसियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को बैसरन मैदान में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा किया गया था।

  अधिकारियों ने यहां बताया कि पिछले साल 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 लोगों को मार गिराया था। इस आतंकी हमले की पहली बरसी से पहले कश्मीर भर के टूरिस्ट जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर खासकर टूरिस्ट जगहों के आसपास किसी भी संभावित विध्वंसक गतिविधि के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!