J&K: मां-बाप की घटिया करतूत... नवजात बच्चे को रेलवे ट्रेक पर छोड़ा

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Oct, 2025 01:30 PM

j k shameless parents abandon newborn baby on railway tracks

यह मामला दिल को दहला देने वाला है जिसमें माता पिता की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।

कठुआ  :  मंगलवार देर शाम कठुआ के हटली रोड पर दिल को झकझोड़ देने वाली घटना हुई जहां  रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय एक निवासी को लावारिस अवस्था में पड़ा नवजात शिशु मिला। इसकी सूचना तुरंत को दी गई जिसके बाद हटली मोड़ की  पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शिशु को कब्जे में ले किया। बच्चे को जी.एम.सी. कठुआ में पहुंचाया गया  जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और वह स्वस्थ पाया गया, लेकिन अभी डॉक्टर ने उसे अपनी निगरानी में रखा है। 

इस बीच पुलिस ने स्थानीय एक महिला को उसकी देखभाल करने के लिए रखा है और इसी के साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि आखिर किसने अपना अढ़ाई माह का बेटा लावारिस अवस्था में जहां मार्ग पर छोड़ दिया था। फिलहाल नवजात शिशु को जी.एम.सी. में रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!