J&K : सफल रहा बड़गाम-कटरा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः संचालन, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Aug, 2026 07:38 PM

j k resumption of budgam katra special express train successful

पहले यात्रियों को बनिहाल पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे उन्हें असुविधा होती थी, लेकिन अब बड़गाम से कटरा तक सीधी ट्रेन उपलब्ध होने से उनकी यात्रा न केवल सुगम बल्कि समय की बचत वाली भी हो गई है।

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं जम्मू-कश्मीर में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ट्रेन संख्या 04688/04687 बड़गाम - श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बड़गाम विशेष एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का दिनांक 29 अगस्त 2026 से किया गया पुनः संचालन सफल रहा। ट्रेन के पुनः प्रारंभ होने से कश्मीर घाटी से जम्मू और माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों, विशेषकर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

पुनः संचालन के बाद से ही इस ट्रेन को यात्रियों का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़गाम, श्रीनगर, अनंतनाग, काजीगुंड, बनिहाल, संगलदान, रियासी और कटरा स्टेशनों पर यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। यात्रियों का कहना है कि इस सीधी रेल सेवा से न केवल उनका समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। कई यात्रियों ने इस ट्रेन में उपलब्ध विस्टाडोम कोच की विशेष रूप से सराहना की, जो कश्मीर की वादियों के मनोरम दृश्य का 360-डिग्री अनुभव कराता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू मंडल ने कहा, "बड़गाम-कटरा विशेष ट्रेन का पुनः संचालन यात्रियों की मांग पर लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय है। 29 अगस्त से इसका संचालन सफलतापूर्वक हो रहा है और हमें यात्रियों से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।"

जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों द्वारा मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और सराहना हमारे लिए प्रोत्साहन है। मंडल भविष्य में भी यात्री भार और मांग के अनुसार ऐसी जन-हितैषी सेवाओं का विस्तार करता रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!