J&K पुलिस ने हिट एंड रन के सुलझाए मामले, CCTV से हुए कई खुलासे

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Jan, 2026 05:05 PM

j k police solve hit and run case

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो अलग-अलग हिट एंड रन मामलों को सुलझा लिया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो अलग-अलग हिट एंड रन मामलों को सुलझा लिया है। ये दोनों मामले तरज़ू थाना और सोपोर थाना क्षेत्र में दर्ज थे। जांच के बाद पुलिस ने दोनों हादसों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला तरज़ू थाना क्षेत्र का है। सीर क्रॉसिंग पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार नज़ीर अहमद को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में नज़ीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्किम्स, श्रीनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा मामला सोपोर थाना क्षेत्र का है। हटलंगू क्रॉसिंग पर एक अज्ञात स्कूटी सवार ने सड़क पार कर रहे अब्दुल मजीद डार को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने लगातार जांच, तकनीकी सहायता और मौके से जुटाए गए सबूतों के आधार पर इस मामले में भी आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्क जांच, आधुनिक तकनीक और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों के कारण दोनों मामलों को सुलझाया जा सका। इससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!