J&K: विधानसभा में  विधायक सुरिंदर कुमार का जोरदार प्रहार, किसानों  की अनदेखी पर उठाए सवाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Feb, 2026 11:41 AM

j k mla surinder kumar s strong attack in the assembly

जम्मू शहर की 75% खाद्य जरूरतों को पूरा करने वाला मढ़ विधानसभा क्षेत्र अब अपनी बदहाली पर इंसाफ मांग रहा है।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू शहर की 75% खाद्य जरूरतों को पूरा करने वाला मढ़ विधानसभा क्षेत्र अब अपनी बदहाली पर इंसाफ मांग रहा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरिंदर कुमार (भाजपा) ने हाल ही में सदन में क्षेत्र की कृषि निर्भरता और किसानों की समस्याओं पर मजबूती से आवाज बुलंद की। उन्होंने बताया कि जम्मू शहर की खाने की थाली में लगभग 75 प्रतिशत सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद मढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही आते हैं, क्योंकि यहां अधिकांश लोग कृषि, सब्जी उत्पादन और पशुपालन पर निर्भर हैं।

 विधायक सुरिंदर कुमार ने मढ़ क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और सहकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में विशेष रूप से उठाया। उनकी मुख्य प्राथमिकता है कि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य, आधुनिक सब्जी मंडी, कोल्ड स्टोरेज और परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इससे उपज की बर्बादी रुकेगी, किसानों की आय बढ़ेगी और खेती लाभकारी बनेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!