J&K: नवरात्रों पर श्री खंडली माता दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, त्रिशूल यात्रा का भव्य आयोजन

Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Mar, 2026 04:31 PM

j k grand trishul yatra at shri khandali mata darbar during navratri

पवित्र नवरात्रों के अवसर पर जिला राजौरी के धर सकरी गांव की ऊपरी पहाड़ियों में स्थित श्री खंडली माता दरबार में आज श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

राजौरी (शिवम): पवित्र नवरात्रों के अवसर पर जिला राजौरी के धर सकरी गांव की ऊपरी पहाड़ियों में स्थित श्री खंडली माता दरबार में आज श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। 

PunjabKesari

मान्यता है कि माता खंडली यहां एक चट्टान (शिला) के रूप में विराजित हैं और पूरे राजौरी क्षेत्र की रक्षा करती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष नवरात्रों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान प्राचीन धार्मिक स्थल की वार्षिक यात्रा का आयोजन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। खास बात यह रही कि साहिल बजरंगी ने अपनी टीम और अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भव्य त्रिशूल यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

PunjabKesari

यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता खंडली के दरबार में माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साहिल बजरंगी ने बताया कि उन्होंने हर वर्ष इस यात्रा को आयोजित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे इस पवित्र यात्रा में भाग लें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रा का सफल आयोजन किया गया, और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी उचित व्यवस्थाएँ की गई थीं। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था और एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!