J&K: जम्मू-श्रीनगर National Highway के बाद अब ये रास्ता भी बंद... लगी लंबी कतारें

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Sep, 2025 12:59 PM

j k drivers please note after the jammu srinagar national highway

जाम के कारण आम नागरिकों को यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजौरी  :  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल पूरी तरह से वाहनों के लिए खुला नहीं है। इस कारण पिछले कई दिनों से सभी भारी वाहन राजौरी और पुंछ के रास्ते मुगल रोड से कश्मीर जा रहे हैं। हालांकि, लगातार बढ़ते जाम के चलते ट्रक कई दिनों तक सड़क पर ही रुकते रहे हैं। अब चालक सड़क को ही अपना अस्थायी ठिकाना बना चुके हैं। जैसे ही अनुमति मिलती है, वे आगे बढ़ जाते हैं। मुगल रोड से कश्मीर जा रहे कुछ ट्रक चालकों ने बताया कि वे सेब और अन्य सामग्री ले जाने के लिए कश्मीर जा रहे हैं। उन्हें सीधे जम्मू से जाने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए वे मुगल रोड से ही यात्रा कर रहे हैं। जाम अधिक होने के कारण उन्हें कई बार दो-दो दिन सड़क पर ही रहना पड़ रहा है।

ट्रक चालकों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से अनुरोध किया है कि जिन जगहों पर वाहन लंबे समय तक खड़े हैं, वहां पानी की उचित व्यवस्था की जाए। वहीं, राजौरी और पुंछ से होकर गुजरने वाले हाइवे और मुगल रोड पर जाम की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। जाम के कारण आम नागरिकों को यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!