J&K: पहले काटी CCTV लाइन, फिर दिया वारदात को अंजाम! चौंकाने वाला मामला आया सामने

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Mar, 2026 03:46 PM

j k crime miscreants cut cctv wires steal bsnl underground cable

पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं और सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पौने बाजार इलाके में चोरों ने देर रात CCTV कैमरों की लाइन काटकर BSNL की अंडरग्राउंड केबल चोरी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित हो गईं।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने पहले इलाके में लगे CCTV कैमरों की तारें काटकर निगरानी व्यवस्था को बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने जमीन खोदकर हाल ही में बिछाई गई BSNL की अंडरग्राउंड केबल निकाल ली।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने केबल को काटकर उसमें मौजूद तांबा (कॉपर) निकालने के लिए तारों को आग लगा दी। इस कारण हाल ही में तैयार किए गए टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचा है और आसपास के कुछ इलाकों में कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि BSNL ने हाल ही में इलाके में संचार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यह अंडरग्राउंड केबल बिछाई थी। ऐसे में केबल चोरी की इस घटना से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने सोची-समझी साजिश के तहत पहले CCTV कैमरों को बंद किया और फिर केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं और सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!