J&K: इस रिहासी इलाके में घूम रहे हैं खूंखार जानवर, विभाग ने लोगों को किया Alert!

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Oct, 2025 01:05 PM

j k bloodthirsty animals are roaming in this residential area

जम्मू-कश्मीर के एक रिहायशी इलाके में तब हड़कंप मच गया जब यहां पर एक खूंखार जानवर को घूमते हुए देखा गया।

हंदवाड़ा ( मीर आफताब ) :  जम्मू-कश्मीर के एक रिहायशी इलाके में तब हड़कंप मच गया जब यहां पर एक खूंखार तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपने-अपने घरों के भीतर चले गए और वन्यजीव अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। यह घटना कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अशपोरा हंदवाड़ा में हुई है जहां अब लोगों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

गांव के लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ रिहायशी इलाकों के पास घूम रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन्यजीव अधिकारियों को सूचना दी और वे मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रूप से पहले बेहोश किया गया फिर उसे पिंजरे डाला गया। तेंदुए को अब पास के वन्यजीव केंद्र में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है। 

PunjabKesari

अधिकारियों का मानना है कि यह तेंदुआ पास के जंगलों से भोजन की तलाश में घरों के करीब आ गया था। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी जंगली जानवर की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि किसी भी तरह के नुकसान को रोका जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!