J&K: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का छलका दर्द, सड़कों पर किया प्रदर्शन,..."कैसे पालें परिवार?"

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Mar, 2026 05:39 PM

j k anganwadi workers pour out their grievances

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बकाया होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

बारामुल्ला (  रेज़वान मीर ) :  बारामुल्ला जिले के पट्टन क्षेत्र में आईसीडीएस (ICDS) हेल्पर और वर्कर्स आज अपनी लंबित वेतन की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पिछले छह महीनों से वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बकाया होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

आईसीडीएस हेल्पर और वर्कर्स ने प्रशासन से मांग की है कि उनके छह महीने के लंबित वेतन को जल्द से जल्द जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!