J&K: कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर भयानक हादसा, CRPF जवान घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 28 Jun, 2025 09:50 AM

horrible accident on katra udhampur road

कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर भयानक हादसा हुआ है।

कटड़ा (अमित शर्मा) : कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर शनिवार सुबह एक भयानक हादसा होने की सुचना है। बताया जा रहा है कि कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर स्थित सेरली चेक पोस्ट के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। यह पेड़ ठीक उसी जगह गिरा, जहां पुलिस की चेक पोस्ट स्थित है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान को मामूली चोटें आने से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। पेड़ काफी पुराना था और अचानक अपने आप गिर गया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को मार्ग से हटा दिया गया और वाहनों की आवाजाही फिर से बहाल कर दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!