कठुआ के लोगों को मिलेगी सौगात, बनने जा रहा करोड़ों का Stadium

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Jul, 2024 10:09 AM

hockey ground built in hiranagar

स्टेडियम के बनने से अब खिलाड़ियों के लक्ष्य भी बड़े होंगे।

कठुआ(लोकेश): जिला कठुआ से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। हॉकी के हब हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम मिलने जा रहा है। शुक्रवार को हीरानगर के छप्पड़ में हुए जानता दरबार में डी.सी. कठुआ राकेश मिनहास ने हीरानगर के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम को बनाने की घोषणा कर दी है।

डी.सी. कठुआ ने कहा कि यह हॉकी स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ होगा और इसके लिए जिला प्रशासन कठुआ ने 30 कनाल भूमि का चयन भी कर लिया है। इस स्टेडियम को बनाने के लिए लगभग 8 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। डी.सी. कठुआ ने कहा कि हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने का एक ही मकसद है कि पूरे जिले में सबसे ज्यादा हॉकी के खिलाड़ी हीरानगर में है और वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता खेल चुके हैं। इसमें हीरानगर के लगभग 30 से 40 युवा शामिल थे।

इसी के चलते जिला प्रशासन कठुआ द्वारा हीरानगर के चड़वाल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को बनाने का निर्णय लिया गया है और जल्द हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के लिए 30 कनाल भूमि का चयन किया गया है, यह भूमि चड़वाल पुलिस चौकी के नजदीक है। आने वाले दिनों में इसी स्टेडियम में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। स्टेडियम के बनने से अब खिलाड़ियों के लक्ष्य भी बड़े होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!