Edited By Kamini, Updated: 20 May, 2025 02:58 PM

लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर लंबा जाम लग गया है। वहीं स्कूली बच्चों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
कटड़ा (अमित शर्मा) : कटड़ा के साथ लगते कडमाल क्षेत्र में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। इस दौरान महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।
महिलाओं का कहना था कि उनके क्षेत्र में से पीएचई विभाग द्वारा पानी को शिफ्ट किया जा रहा है, जो की पूरी तरह से गलत है। महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई न के बराबर है। और वह पूरी तरह से प्राकृतिक स्त्रोत पर ही निर्भर है, जिसका पानी शिफ्ट किया जा रहा है।

उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन को उक्त पानी को शिफ्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस पानी से आसपास के गांव के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत पूरी होती है।

वहीं महिलाओं के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर लंबा जाम लग गया है। वहीं स्कूली बच्चों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here