जम्मू-कश्मीर में Landslide से मुख्य मार्ग बंद, यात्री परेशान

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jan, 2026 12:31 PM

landslide in jammu and kashmir blocks main road

सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और प्रशासन की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं।

बारामुल्ला ( रेज़वान मीर ) : जिला बारामुला के डांखा मोड़ ईको पार्क के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना सामने आई है। भूस्खलन के कारण बारामुल्ला मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जिससे सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और प्रशासन की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं। मार्ग को साफ करने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। आम जनता से अपील की जाती है कि वे इस मार्ग का उपयोग फिलहाल न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!