Baramulla में भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़कें हुई जलमग्न

Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Jun, 2026 05:06 PM

heavy rainfall in baramulla

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले के कुंजर क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!