Udhampur में झमाझम हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना, किसानों के खिले चेहरे
Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jul, 2024 06:44 PM

कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस का प्रकोप चल रहा था तथा लोग इस उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे।
ऊधमपुर ( रमेश ) : ऊधमपुर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस का प्रकोप चल रहा था तथा लोग इस उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे। बिजली की खपत बढ़ गई थी, जिससे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड हो जाने के कारण बिजली की बार-बार कटौती हो रही थी। वहीं देर शाम को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली तथा पूरी रात व सुबह रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में कमी आई तथा लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर High Court बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव Arrest, PSA कानून के तहत हुई गिरफ्तारी
यह बारिश किसानों के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है, क्योंकि इस समय धान की फसल की रोपाई का कार्य चल रहा है, जिससे पानी की काफी जरूरत थी। वहीं दूसरी ओर इस बारिश से किसानों द्वारा लगाई सब्जियों को काफी फायदा होगा। वैसे ही इस समय सब्जियों की आमद कम होने से सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं।
ये भी पढ़ेंः LG Manoj Sinha ने अनंतनाग में आयोजित विशेष समारोह में लिया भाग
Related Story

घाटी में मौसम ने बदली करवट... किसानों और बागवानों के लिए जारी हुई अहम Advisory

सावधान! जम्मू-कश्मीर में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, यात्रियों व किसानों के लिए जरूरी सलाह

बारिश के बाद Jammu में मौसम साफ, क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान ?.... जानें हाल

J&K में मौसम का 'येलो अलर्ट'... इन दिनों के लिए बारिश व बर्फबारी सहित तेज हवाओं की चेतावनी

Jammu Kashmir में चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के 'अलर्ट' के साथ मौसम विभाग की सख्त चेतावनी, पढे़ं...

मौसम विभाग का Alert: जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

आने वाले दिनों में और बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने दिए Alert रहने के सख्त निर्देश

Jammu Kashmir में 3 दिन का 'येलो अलर्ट'! बारिश-बर्फबारी की संभावना, पढ़ें...

जम्मू में 21 किलोमीटर मैराथन का सफल आयोजन, बारिश में भी दिखा जबरदस्त उत्साह

J&K Weather: मार्च के आखिर में फिर पलटेगा मौसम, इन इलाकों में अभी भी 'रेड अलर्ट', पढ़ें...