Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Sep, 2026 01:44 PM

वायरल वीडियो में कुछ लोग आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि GMC राजौरी में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।
राजौरी(शिवम बक्शी): सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी एक बार फिर चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में कुछ लोग आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि GMC राजौरी में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने दावा किया कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है और कई मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में यदि डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, तो इसका सीधा असर मरीजों और उनके इलाज पर पड़ सकता है।
हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में GMC प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी है।
अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है और यदि डॉक्टरों की कमी है, तो उसे दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here