Udhampur में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, चपेट में आए कई घर

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jul, 2026 02:16 PM

flash floods triggered by a cloudburst in udhampur

प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

उधमपुर ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला उधमपुर के बुप्प क्षेत्र के बरकुआंडा इलाके में शुक्रवार तड़के बादल फटने की आशंका के बीच अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एहतियात के तौर पर प्रभावित 3 परिवारों को सुरक्षित निकालकर सरकारी मिडिल स्कूल, बरकुआंडा में ठहराया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!