Jammu Kashmir: Bank बंद कर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, दी सख्त Warning

Edited By Kamini, Updated: 27 Jan, 2026 02:19 PM

bank employees protest

जम्मू सहित पूरे भारत में आज बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया है।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू सहित पूरे भारत में आज बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया है। पूरे भारतवर्ष में बैंकों के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा 5 दिन के सप्ताह में काम करने की मंजूरी न मिलने के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में भी बैंक कर्मचारी अपने अधिकारों और मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे।

PunjabKesari

बैंक कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में चल रहे विरोध का हिस्सा है। उनका कहना है कि सरकार ने 5 दिन के बैंक कार्य सप्ताह को मंजूरी नहीं दी है, जिसके खिलाफ यूनाइटेड फॉर्म बैंक यूनियन के नेतृत्व में आज यह हड़ताल आयोजित की गई। हड़ताल केवल आज के लिए थी, लेकिन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो आगे यूनाइटेड फॉर्म बैंक यूनियन की अगुवाई में और सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और कार्य स्थलों पर उचित समयसारिणी सुनिश्चित करना है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी तैनात रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!