Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Aug, 2026 01:26 PM

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
श्रीनगर(मीर आफताब): सोमवार को श्रीनगर के पीरबाग इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर में आग लगने की घटना हुई, जिससे 3 कमरों को नुकसान पहुंचा।
अधिकारियों ने बताया कि आग कॉर्पोरेशन के हेडक्वार्टर वाली बिल्डिंग की चौथी मंज़िल पर लगी थी। इसके तुरंत बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जिससे आग को दूसरी मंज़िलों तक फैलने से रोका जा सका।
इस घटना में चौथी मंज़िल के 3 कमरों को नुकसान पहुंचा। किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here