मछलियां पकड़ने गए शख्स के साथ हुई घटना, झेलम नदी में डूबा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 May, 2024 09:54 AM

elderly man drowns in jhelum river in baramulla

पानी का तेज बहाव बचाव दलों के लिए चुनौती बन रहा है।

बारामूला(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बारामूला के पुराने शहर इलाके में झेलम नदी में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सुभान डोबी निवासी काकर हमाम बारामूला के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार डोबी मछलियां पकड़ने के लिए नदी में गया था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह झेलम नदी में गिर गया। शव को निकालने के लिए एस.डी.आर.एफ., बारामूला पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा अभियान शुरू किया गया है। पानी का तेज बहाव बचाव दलों के लिए चुनौती बन रहा है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!