ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक के साथ दर्दनाक हादसा, पहाड़ से फिसल कर खाई में गिरा
Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Apr, 2024 02:58 PM

शिक्षक को बेहतर उपचार हेतु पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
पुंछ ( धनुज शर्मा) : बुधवार सुबह जिले की मंडी तहसील में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में सरकारी स्कूल का शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ये हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब जिले की मंडी तहसील के दुर्गम क्षेत्र छम्बर में कार्यरत शिक्षक अब्दुल रशीद अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी हेतु स्कूल जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वे पहाड़ पर बनी पगडंडी से स्कूल की तरफ जा रहे थे तो अचानक पांव फिसलने से उक्त शिक्षक पहाड़ से नीचे खाई में जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।
ये भी पढ़ेंः मोहम्मद रजाक हत्याकांड : राजौरी पुलिस ने 67 संदिग्धों को हिरासत में लिया
ये भी पढ़ेंः Kashmir पुलिस की सख्त कार्रवाई, जेल भेजे 8 कुख्यात ड्रग तस्कर
शिक्षक के गिरने के फौरन बाद अन्य शिक्षक स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को खाई से निकाल उपचार हेतु मंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्रथम उपचार के बाद शिक्षक को बेहतर उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
Related Story

Doda में गिरा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत

Rajouri में भीषण हादसा, दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, मौ*त

Kashmir में मौसम का मिजाज हुआ जानलेवा! सोनमर्ग के 'फिश पॉन्ड' में हादसा... दहशत में लोग

Jammu में घटा सड़क हादसा, एक व्यक्ति की गई जान, 2 गंभीर घायल

Samba में हड़कंप.... आसमान से गिरी संदिग्ध वस्तु ने लोगों के उड़ाए होश, सुरक्षा एजेंसियां हुईं...

Jammu में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, क्या और गिर जाएगा तापमान ?...जानें Update

Srinagar: खराब मौसम ने बरपाया कहर, 2 युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, फसलें तबाह

गुर्जर-बकरवाल के घर गिराने के मामले में CM Abdullah ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों पर हो सकती है...

Shopian में ओलों की मार से मिट्टी में मिली मेहनत... पेड़ों से गिरे सेब देख सहमे किसान

R.S. Pura: सड़क नहीं, हादसों का खुला आमंत्रण, आंसू बहा रहे ग्रामीण, गहरी नींद में सोया ग्रिफ विभाग