Breaking: J&K में फिर बरस रही आफत... भारी तबाही, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Aug, 2025 12:52 PM

dozens of villages in j k lost connectivity

भारी बारिश ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में तबाही मचा दी है।

कठुआ/लखनपुर ( लोकेश वर्मा )  :  भारी बारिश ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में तबाही मचा दी है। लखनपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश का कहर फिर दिखाई दिया है। शनिवार देर रात से लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते न सिर्फ मुख्य सड़कें और लिंक मार्ग जलमग्न हो गए हैं, बल्कि कई दर्जन गांव बाहरी दुनिया से कट गए। गांवों में घुसा पानी लोगों के घरों और खेतों तक पहुंच गया, जिससे आमजन को गहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

लखनपुर चौक और खड़ो क्षेत्र में बरसात का पानी घरों के अंदर घुस गया, जिससे स्थानीय लोग संकट में आ गए। लखनपुर पुलिस स्टेशन के पास खड़ में अचानक पानी आने से आसपास के मकान प्रभावित हुए। वहीं, लखनपुर प्राचीन किला मंदिर की गौशाला भी पानी में डूब गई। लखनपुर वार्ड नंबर 4 को जोड़ने वाला रास्ता पूरी तरह बह गया, जबकि खेल मैदान के नजदीक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला लिंक मार्ग भी बारिश में ध्वस्त हो गया। यहां बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। बता दें लगातार बारिश और कमजोर संरचना के कारण हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। लोगों के घरों में पानी घुसने से परिवारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!