विधानसभा चुनावों को लेकर Alert पर पुलिस, DIG ने बॉर्डर इलाकों का किया दौरा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Aug, 2024 10:24 AM

dig checking at border posts

उन्होंने आगामी चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सांबा(अजय): आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए डी.आई.जी. जे.के.एस. रेंज श्री शिव कुमार आई.पी.एस. ने कठुआ, सांबा और जम्मू के बॉर्डर इलाके की देर रात औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हीरानगर लोंडी मोड़ का दौरा किया। इस दौरान डी.आई.जी. ने इंस्पेक्टर अरुण कौल और बॉर्डर पुलिस पोस्ट के अधिकारियों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर: NC ने जारी की 18 उम्मीदवारों की सूची, जानें किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

जानकारी के अनुसार इसके अलावा डी.आई.जी. शिव कुमार ने बी.ओ.पी. पोस्ट चक दुलमा में बी.एस.एफ. अधिकारियों से मुलाकात की। बी.पी.पी. राजपुरा की भी जांच की। एस.एच.ओ. घगवाल सिकंदर सिंह ने उन्हें सीमा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। पुराने मार्गों और घटनाओं पर भी चर्चा की गई। बाद में डी.आई.जी. ने भक्तों की भारी भीड़/सीमावर्ती क्षेत्र के कारण नरसिंह मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस मौके पर एस.एस.पी. विनय कुमार भी उनके साथ थे और उन्होंने आगामी चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!