J&K: अब घर में भी नहीं महफूज लोग! घर की सीढ़ियों से उतर रही महिला पर जानलेवा Attack

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Sep, 2025 02:09 PM

deadly attack on a woman coming down the stairs of her house

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुंछ ( धनुज ) :  पुंछ जिले की मंडी तहसील के गगडियां गांव में आज सुबह तड़के जंगली भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई है। जिसे पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान रूबीना बेगम पत्नी मोहम्मद यूसुफ निवासी गगडियां के रूप में हुई है। 

महिला के पति के अनुसार आज सुबह तड़के जब रूबीना बेगम अपने घर की सीढ़ियां उतर रही थी तो भालू ने पीछे से उस पार हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के मैडिकल सुप्रिडेंट डॉ मोहम्मद शफीक का कहना है कि महिला की दोनों टांगों को भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया है। एक टांग में फ्रैक्चर हुआ है। हम यही उसका उपचार कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!