Jammu Kashmir: नदी के तेज बहाव में बहे युवक का मिला श/व, पढ़ें...

Edited By Kamini, Updated: 19 Aug, 2025 03:54 PM

dead body of a youth found

नदी के तेज बहाव में बहे युवक को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

राजौरी (अमित शर्मा): नदी के तेज बहाव में बहे युवक को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। गौरतलब है कि, बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात राजौरी पुंछ में बने हुए हैं। कई इलाकों में नदी नालों का जलस्तर भी बड़ा हुआ है।

वहीं मोहम्मद आतिफ शाह कल एक नाले को क्रॉस करते हुए राजौरी के करैया इलाके में पानी के तेज बहाव में बह गया। कल से आतिफ शाह की तलाश की जा रही थी मगर उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। आज सुबह से अल्ताफ शाह की तलाश के लिए राजौरी के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया। कड़ी मेहनत के बाद दोपहर 3:00 बजे मोहम्मद अल्ताफ शाह की डेड बॉडी कलर इलाके से नदी में बहते हुए मिल गई। प्रशासन ने कड़ी मेहनत की एनडीआरएफ की टीम ने आखिरकार अल्ताफ शाह को ढूंढ ही लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!