DC श्रीनगर ने गिनाईं प्राथमिकताएं, कहा- अंतिम चरण में तीन बड़े रेवेन्यू प्रोजेक्ट

Edited By Urmila, Updated: 07 Apr, 2026 05:22 PM

dc srinagar

डीसी श्रीनगर Akshay Labru ने कहा है कि प्रशासन शहर-ए-ख़ास और उससे सटे इलाकों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है।

श्रीनगर (मीर आफताब) : डीसी श्रीनगर अक्षय लाबरू ने कहा है कि प्रशासन शहर-ए-ख़ास और उससे सटे इलाकों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अहम परियोजनाओं पर काम तेज़ी से चल रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि तीन प्रमुख रेवेन्यू ऑफिस परियोजनाएं अपने अंतिम चरण में हैं, जिनके पूरा होने से आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक प्रभावी और सुगम रूप से मिल सकेगा। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़कों की खराब स्थिति को लेकर जनता की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। आगामी योजनाओं में जन-परामर्श के आधार पर सड़क सुधार कार्य शामिल किए जाएंगे। उपलब्ध सरकारी फंडिंग के अनुसार बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य शहर के पुराने इलाकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी बेहतर आधारभूत सुविधाएं और जनसेवाएं उपलब्ध कराना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!