कायर Pakistan की घटिया करतूत, 8वीं रात भी सीमा पर की Firing

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 May, 2025 09:51 AM

cowardly pakistan s despicable act firing on the border even on the 8th night

वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू  : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार 8वीं रात यानी 01-02 मई 2025 की रात को भी नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और जम्मू-कश्मीर के 3 सीमावर्ती जिलों के कई सैक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की है। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डी.जी.एम.ओ.) ने हॉटलाइन पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद गोलीबारी की गई।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘30 अप्रैल और एक मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर के सामने स्थित नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।'

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद पाकिस्तान ने तेजी से पुंछ सैक्टर और उसके बाद जम्मू क्षेत्र के अखनूर सैक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

मंगलवार रात को राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशहरा सैक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सैक्टर में गोलीबारी की। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर 24 अप्रैल की रात से भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से पाकिस्तानी सैनिक कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।

डी.जी.एम.ओ. की वार्ता से परिचित लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को बिना उकसावे के गोलीबारी के खिलाफ चेतावनी दी गई है।

पाकिस्तान के साथ भारत 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा सांझा करता है, जिसमें गुजरात से जम्मू के अखनूर तक लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.), जम्मू से लेह तक 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) और सियाचिन क्षेत्र में 110 किलोमीटर लंबी वास्तविक ग्राऊंड पोजीशन लाइन (ए.जी.पी.एल.) शामिल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!