छुट्टियों को लेकर आई नई Update... खबर पढ़ हो जाएंगे खुश

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jun, 2025 12:48 PM

summer holidays announced in kashmir schools

संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू/श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर सरकार के स्कूली शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डी.एस.ई.के.) ने गर्मी की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार कश्मीर डिवीजन के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों (हायर सैकेंडरी स्तर तक) में गर्मी की छुट्टियां 23 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक रहेंगी। यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लिया गया है। इस दौरान सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि डिवीजनल कमिश्नर, सभी उपायुक्तों, शिक्षा विभाग के सचिव, जे.के. बोर्ड, सूचना निदेशालय, दूरदर्शन और रेडियो कश्मीर सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई है। साथ ही आम लोगों को सूचना देने के लिए प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में इसे व्यापक प्रचारित करने का भी अनुरोध किया गया है। छुट्टियों के बाद स्कूल 8 जुलाई से दोबारा खुलेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!