पुलिस ने 2 Most Wanted Shooter किए गिरफ्तार, जांच जारी

Edited By Kamini, Updated: 24 Jun, 2025 12:16 PM

jammu police arrested two wanted shooter

पुलिस ने गोलीबारी की घटना में शामिल दो वांछित शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जम्मू (तनवीर सिंह) : पुलिस ने गोलीबारी की घटना में शामिल दो वांछित शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वांछित आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह दत्ता पुत्र अमरीक सिंह दत्ता और हरनीत सिंह उर्फ हनी दत्ता पुत्र अमरीक सिंह दत्ता के रूप में की गई है, ये दोनों डिगियाना आश्रम जम्मू के निवासी हैं।

गौरतलब है कि, पुलिस ने इस मामले में 4 मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उक्त दोनो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए फरार आरोपियों  के खिलाफ हाऊ एंड क्राई नोटिस जारी किए थै और लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) तैयार किए गए। वहीं इन्हें देश से भागने से रोकने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ साझ किया गया और और अगर पकड़े गए तो इन्हें तुरन्त हिरासत में लिया जाएगा। इस बीच पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे डाल  दिया है। 

PunjabKesari

जम्मू पुलिस ने इस आपराधिक साजिश के पीछे के व्यापक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। जम्मू पुलिस सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने और नागरिक शांति को खतरे में डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। जांच आगे बढ़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी। पुलिस स्टेशन गंग्याल में एफआईआर संख्या 68/2025 धारा 109, 111, 191(3) बीएनएस और 3/25 आर्मा एक्ट के तहत दर्ज गंग्याल गोलीबारी की घटना की चल रही जांच के क्रम में, जम्मू पुलिस ने आज ने गहन प्रयासों के तहत शेष 2 मुख्य आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया, जो अभी भी गिरफ्तारी से बच रहे थे।

दिनांक 06/06/2025 को गंग्याल चौक पर हुई सनसनीखेज घटना में, गोलीबारी करने वाले दो मुख्य आरोपियों, जिनके नाम परमजीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी सेओरा है, को एसडीपीओ दक्षिण श्री सुनील सिंह जसरोटिया-जेकेपीएस की कड़ी निगरानी में पुलिस स्टेशन गंग्याल की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!